लार। नगर पंचायत में तीन माह से बोर्ड की बैठक नहीं होने से नाराज आठ सभासद बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। मनमानी का आरोप लगा नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। सभासदों का आरोप है कि दस माह से स्थायी रूप से अधिशासी अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है। जिससे सभी कार्य बाधित हो रहा है। आरोप लगाया कि अध्यक्ष और प्रभारी ईओ मनमानी रूप से बिना सभासदों को जानकारी दिए बिना बोर्ड द्वारा प्रस्तावित कार्यों का टेंडर कराया जा रहा है। धरने की जानकारी पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मूसा रजा लारी को ज्ञापन सौंप धरना समाप्त कर दिया।ह