चनुकी। परिवार से किसी बात को लेकर नाराज एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लार सीएचसी लाए लेकिन डाॅक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। लार थाना क्षेत्र के रंगौली निवासी एक युवक किसी बात को लेकर घर से नाराज था। परिवार के लोगों के मुताबिक सोमवार की शाम घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत खराब होने लगी तो परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। डाॅक्टरों ने युवक की हालत देख प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद