फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र

Wed, 12 Mar 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। परियोजना विभाग की ओर से नियुक्त किए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से होली के पहले नियुक्ति पत्र दिया गया। इससे उनके चेहरे खिल गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश कुमार मिश्र व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय ने संयुक्त रुप से चयनित 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि अपने कार्यों एवं जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश कुमार मिश्र व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी माताओं-बहनों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा इनकी समाज में अहम भूमिका होती है। बच्चों के पालन पोषण में इनकी अहम भूमिका है। आंगनबाड़ी मां यशोदा की तरह बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। राज्य सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति मजबूत करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें सशक्त बनाने के लिए उनके मानदेय में वृद्धि की गई है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सीडीपीओ बैतालपुर, अशोक मल्ल, पप्पू चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें