फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में शिथिलता पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य में शिथिलता पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त
विज्ञापन

देवरिया। दायित्वों में शिथिलता पाए जाने पर छेरिहा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त कर दी गई है। डीएम आशुतोष निरंजन ने 30 सितंबर को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण व नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत विकास खंड बैतालपुर की ग्राम पंचायत छेरिहा में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रकाश में आई त्रुटियों को देखते हुए डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साधना श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। इसके अनुपालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रतिउत्तर डीएम के सामने प्रस्तुत किया गया, जिसे उन्होंने संतोषजनक नहीं माना और साधना श्रीवास्तव द्वारा दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने की पुष्टि पाए जाने पर उनकी सेवा समाप्ति का आदेश दिया। इसके अनुपालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साधना श्रीवास्तव की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें