फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 24 Mar 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर रहती थीं दोनों बहनें, दुकान से सामान खरीदने गई थी बड़ी बहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के गोपवापार में शुक्रवार की देर शाम कमरे के पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदे से किशोरी का शव लटका मिला। घर पर किशोरी और उसकी बड़ी बहन नीतू रहती थीं। माता-पिता और तीन भाई बाहर रहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बड़ी बहन नीतू शुक्रवार की शाम होली त्योहार के लिए सामान खरीदने बाजार गई थी। देर शाम घर लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा न खुलने पर नीतू ने अगल-बगल के लोगों से मदद मांगी। किसी तरह दरवाजा खोलकर लोग अंदर गए तो सभी भौंचक रह गए। नेहा (17) अपने कमरे के पंखे से दुपट्टा के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। बहन की मौत की जानकारी होने पर नीतू दहाड़ें मारने लगी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई सुभाष यादव ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। वहीं, बेटी की मौत की जानकारी होने पर छोटेलाल, उनकी पत्नी शीला और बच्चे गांव के लिए चल दिए हैं। पांच भाई-बहनों में नेहा चौथे नंबर की थी। छोटेलाल, उनकी पत्नी शीला देवी और तीनों पुत्र मुजफ्फर नगर रहते हैं। जहां छोटेलाल एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें