फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तिलक देखकर घर लौटी महिला से छेड़खानी का आरोप

Sun, 03 Mar 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक कस्बे का मामला, रिश्तेदार पक्ष ने भी महिला के भाई पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक कस्बे में तिलक देखकर घर लौट रही एक महिला से रिश्तेदारी में आए एक युवक ने छेड़खानी की। महिला ने जब विरोध किया और शोर मचाया तो युवक हमलावर हो उठा। इस दौरान उसे भी चोटें आई हैं। महिला ने तहरीर दी है, जबकि रिश्तेदार पक्ष ने भी महिला के भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है।


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक कस्बे में बीते माह 29 फरवरी को पड़ोस में तिलकोत्सव कार्यक्रम था। मायके आई एक महिला रात को तिलक में शरीक होने के बाद घर आकर दरवाजा पर लगे ताले को खोल रही थी। इसी बीच रिश्तेदारी में आया एक युवक महिला का पीछा करते हुए उसके दरवाजे पर पहुंच गया। आरोप है कि ताला खोलते समय युवक पीछे से महिला का दुपट्टा खींचते हुए उसे अपनी तरफ खींचने लगा। महिला ने विरोध जताया तो युवक अश्लीलता करने लगा। शोर मचाने पर युवक महिला को धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रिश्तेदार पक्ष ने महिला के भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें