फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Tue, 20 Feb 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या का आरोप, घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के गांव वृंदावन में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है। विवाहिता के गले पर चोट के निशान थे। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
कुशीनगर जिले की सेवरही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्वर्ण नगर के रहने वाले सिंहासन वर्मा ने अपनी बेटी गुड़िया की शादी चार साल पूर्व तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में बलिराम वर्मा के बेटे चंद्रदेव वर्मा से की थी। सोमवार को सुबह वह अपने घर में बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। महिला की मौत के बाद से ही परिजन घर छोड़कर फरार हैं। इससे उसकी मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में होना बताया जा रहा है। उधर, गुड़ियां के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मृतका के गले पर चोट के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल, तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें