फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल बस की चपेट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस की चपेट से महिला की मौत
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग पर धर्मनाथ लारी इंटर कॉलेज के सामने हुई घटना
बस के पहिया में फंसे शव को जेसीबी की मदद से निकाला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। रामजानकी मार्ग पर पिपरा चौराहा के समीप मंगलवार को धर्मनाथ लारी इंटर कॉलेज के सामने सड़क किनारे घास काट रही महिला की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पहिया के अंदर फंसे शव को जेसीबी की मदद से एक घंटे बाद निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
नगर निवासी भगनी देवी (70) पत्नी स्व. जगदेव प्रसाद रामजानकी मार्ग के किनारे पशुओं के लिए घास काट रही थी। इसी बीच एक स्कूल बस का चालक बस को सड़क के किनारे खड़ी करने के लिए बैक कर रहा था कि महिला चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृत महिला को एक बेटा लक्षण है। पति की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है। कस्बा चौकी इंचार्ज नंदा प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

बाइक से गिरकर दो युवक घायल
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के प्रतापपुर चेक पोस्ट के समीप बाइक अनियंत्रित होने से उस पर सवार दो युवक गिर कर घायल हो गए। घायलों में भोला यादव और छोटे लाल यादव निवासी कबीरपुर उसरा, थाना मैरवा जिला सिवान शामिल हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस चौकी से मौके पर पहुंचे कांस्टेबल इंद्रजीत वर्मा ने घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें