फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत की कुंडी से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छत की कुंडी से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बालपुरश्रीनगर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम एक महिला का शव छत के कुंडे से लटका मिला। मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बालपुर श्रीनगर गांव निवासी भीम गुप्ता पुत्र नकछेद की शादी कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के पिपराझाम गांव निवासी नीतू गुप्ता (28) पुत्री विनोद गुप्ता के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। देर शाम नीतू का शव छत के कुंडे से लटका मिला। सूचना पाकर मायके वाले दर्जनों की संख्या में बालपुर गांव पहुंच कर तरकुलवा पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोप की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें