फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रास्ते में घेर कर महिला से मारपीट करने का आरोप

Sat, 13 Apr 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव की महिला शुक्रवार को बैंक से पैसा निकालने लार जा रही थी। आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोग अप शब्द का प्रयोग करते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगे। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी गुड्डू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह घर से लार बाजार की तरफ जा रही थी। पड़ोस का एक लड़का बाइक चला रहा था कि अचानक कुछ लोग मेरे ऊपर हमला कर दिए। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे महिला घायल हो गई। वह दिव्यांग है। उस पर हमला करने वाले लोगों का घर उसके घर आने-जाने के रास्ते में ही पड़ता है। जिस वजह से वह डरी-सहमी है। मेहरौना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया महिला की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। महिला को थाने से भगाने की बात गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें