फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शव रखकर सड़क जाम की

विज्ञापन
मईल थाना क्षेत्र के परसिया अली गांव में महिला की मौत के बाद बरठा चौराहे पर विरोध जता रहे लोगो को सी - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
शव रखकर सड़क जाम की
विज्ञापन

मारपीट में वृद्धा की मौत में केस दर्ज कराने की कर रहे थे मांग
मान-मनव्वल में जुटे थे अधिकारी, ढाई घंटे तक बाधित रहा आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। क्षेत्र के परसियां अली गांव में बृहस्पतिवार की शाम खेत का मेड़ काटने को लेकर हुई मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंची वृद्ध महिला श्रीदेवी की मौत हो गई थी। शुक्रवार को शव पहुंचने पर परिजनों ने बरठा चौराहे पर रखकर सड़क जाम कर दी। परिजन पड़ोसी पर केस दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। देर शाम किसी तरह जाकर जाम समाप्त कराया गया।
श्रीदेवी पत्नी स्व. वीरेंद्र तिवारी का अंत्यपरीक्षण के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने बरठा चौराहे पर शाम करीब पांच बजे सड़क जाम कर दिया। चौराहे से देवरिया, बरहज और सलेमपुर जाने वालों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। सड़क जाम होने के कारण गाड़ियों की कतार लग गई। मौके पर सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष संदीप सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन 24 घंटे बाद भी केस दर्ज न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। जाम के कारण करीब ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि जाम खाली कराते हुए केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें