देर शाम भलुअनी थाने पहुंचे एएसपी, परिजनों से की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक वृद्ध ने सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। जानकारी होने पर खलबली मच गई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने थाने पहुंच मामले की जांच की।
शाम करीब साढ़े पांच बजे एक गांव की सात वर्षीय बच्ची दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर गई थी। इसी बीच पड़ोस का ही एक वृद्ध उसे बहला-फुसला कर झोपड़ी में लेकर चला गया। वह बच्ची के कपड़े उतार रहा था। इसी बीच बच्ची जोर से चिल्लाई।
शोर सुनकर बच्ची की बुआ पहुंच गई और शोर मचाने लगी। अन्य लोग भी पहुंच गए। बच्ची के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाने में पहुंचे एएसपी ने पीड़ित पक्ष से पूछताछ करने के साथ मौके का भी मुआयना किया। आरोपी को हिरासत में लेने की भी बात कही जा रही है।
कोट-
बच्ची से छेड़छाड़ या दुष्कर्म के प्रयास के मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-दीपेंद्र नाथ चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक, देवरिया