बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के भेली पट्टी गांव के पास मंगलवार को सड़क पार करते समय 5 वर्षीय मासूम छात्र तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत पथरदेवा कस्बा निवासी शिवांश (5) पुत्र ऋषिकेश मद्धेशिया नर्सरी का छात्र है। रोज की तरह वह स्कूली बस से उतरकर कंचनपुर पथरदेवा मेन मार्ग पर भेली पट्टी गांव के समीप सड़क पार कर रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे के परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल शिवांश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही तरकुलवा पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। तरकुलवा के थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी मिली है। संवाद