फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क के किनारे खड़े बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर

Sun, 16 Nov 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुसैला बुजुर्ग गांव के पास सड़क के किनारे पटरी पर खड़े 65 वर्षीय बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनके दोनों पैर टूट गए। जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के मुसैला बुजुर्ग गांव निवासी कैलाश कुशवाहा की देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर सड़क किनारे मकान है। एक सप्ताह पहले वह अपने मकान के पास सड़क किनारे पटरी पर खड़े थे। तभी देवरिया की तरफ से सलेमपुर जा रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के बेटे अरविंद कुशवाहा ने बाइक सवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें