देवरिया। लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन गांव निवासी 65 वर्षीय अशरफी लाल की संदिग्ध हालात में मंगलवार की रात मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके पहले इसकी बहू की मौत हुई थी। लार थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद