फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप-ऑटो की भिड़ंत में एक मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप-ऑटो की भिड़ंत में एक मौत, छह घायल
विज्ञापन

भटनी-भरथुआ सड़क पर साहोपार के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। देवरिया जनपद के भटनी क्षेत्र के साहोपार तिराहे पर बृहस्पतिवार शाम पिकअप और ऑटो की आमने-सामने से जोरदार टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं, पांच महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष महिलाओं का पीएचसी पर प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद भाग रहे पिकअप चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
भटनी नगर के केवड़ा वार्ड निवासी किरण देवी (45), सुनीता देवी (40), शशिकला (45), घुंशी देवी (75), रंजना देवी (45) इलाज कराने सलेमपुर गईं थीं। वहां से सभी महिलाएं ऑटो रिजर्व कर भटनी के लिए चलीं। साहोपार तिराहा स्थित अंडरपास के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें ऑटो चालक व पांच महिलाएं घायल हो गईं। इसके अलावा ऑटो के पीछे से आ रहा एक बाइक सवार युवक भी उससे टकराकर घायल हो गया। स्थिति गंभीर देख ऑटो चालक और बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां ऑटो चालक जय प्रकाश यादव निवासी पिपरा डीह थाना लार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो और पिकअप में टक्कर हुई थी। घायल दो युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां ऑटो चालक की मौत हो गई है। पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें