देवरिया। जिला तीरंदाजी संघ की ओर से कन्हौली, रुद्रपुर स्थित श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में अंडर 10 और अंडर 13 प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन पांच अक्टूबर को किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी एवं कोच निर्धारित प्रारूप में फॉर्म भरकर जिला तीरंदाजी संघ कार्यालय को भेज सकते हैं। यह जानकारी महासचिव अभिषेक पाण्डेय ने दी है। संवाद