फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हर विकास खंड में एक आंगनबाड़ी केंद्र बनेगा लर्निंग लैब

Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने प्रत्येक ब्लाॅक में एक आंगनबाड़ी केंद्र को लर्निंग लैब बनाने की तैयारी की है। केंद्रों का चयन कर लिया गया है। चयनित केंद्र 18 प्रकार की सुविधाओं से युक्त होंगे। लर्निंग लैब में वाल पेंटिंग के माध्यम से बनाई गई आकृतियों से नौनिहाल ककहरा सीखेंगे। इसके अलावा खिलौने आदि के माध्यम से उनका ज्ञानवर्धन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि स्वच्छ पेयजल स्रोत की समुचित सुविधा, ओवरहैड के साथ नल-जल की व्यवस्था, टॉयलेट में नल-जल की आपूर्ति, गतिविधि कक्ष में ब्लैक बोर्ड/ग्रीन बोर्ड, दिव्यांग सुलभ रैंप और रेलिंग, बच्चों के पठन-पाठन के लिए लो हाईट डेस्क और बेंच आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन



यहां बनेंगे लर्निंग लैब

सदर ब्लाॅक के बगहा मठिया, बनकटा के सोहनपुर, बरहज के कपरवार, भागलपुर के रेवली, भलुअनी के सुकई परसिया, भटनी के संवरेजी, बैतालपुर के महुअवा, देसही देवरिया के बेलवा, गौरीबाजार के लबकनी, लार के रतनपुर, पथरदेवा के हरफोड़ा, रामपुर कारखाना के मदनपुर, रुद्रपुर के एकला मिश्रौलिया, सलेमपुर के बैदौली, तरकुलवा के रामपुर खुर्द, भाटपाररानी के भेड़ापाकड़ आंगनबाड़ी केंद्र को लर्निंग लैब के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें