फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 29 मार्च को अमृत प्रयास का होगा शंखनाद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विकसित देवरिया लोकसभा के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए 29 मार्च को पूर्वांचल क्रांति दिवस के अवसर पर अमृत प्रयास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। सांसद ने कहा कि इस अभियान के तहत दो प्रमुख संकल्पों पर कार्य होगा। पहला, नकदी फसलों और एग्रो प्रोसेसिंग के जरिए किसानों की आय बढ़ाना, जिसका पायलट प्रोजेक्ट रामपुर कारखाना और फाजिलनगर में जारी है। दूसरा, लोकसभा की पांचों विधानसभाओं में उद्यमिता का विकास कर स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना। उन्होंने बताया कि 29 मार्च की शाम 4 बजे देवरिया क्लब में मुख्य आयोजन होगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे देवरिया क्लब से देवरिया सदर रेलवे स्टेशन तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें