भीड़ उमड़ने के कारण जाम में फंसी एंबुलेंस
बरहज। नगर में रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत त्योहार को लेकर महिलाओं की भीड़ रही। इससे प्रमुख सड़कों पर जाम लग गया। पूरे दिन सड़क पर गाड़ियां रेंगती रही। भीड़ के चलते थाना, पैना, नगर पालिका और तहसील मार्ग पर जाम जैसी स्थिति रही। शाम करीब चार बजे अटल तिराहे पर जाम में मरीज को सीएचसी लेकर जा रही एंबुलेंस फंस गई। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि समुचित व्यवस्था कराकर लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाई जाएगी। संवाद