फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंबेडकर जयंती निकाली शोभायात्रा, उमड़ी भीड़

Tue, 14 Apr 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को नगर के भरौली वार्ड संख्या एक से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान लोगों ने बाबा साहेब के विचारों, भारतीय संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शोभायात्रा में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में झंडे और बाबा साहेब के चित्र लिए लोग जय भीम और सामाजिक एकता के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में अनुशासन और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है और उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रेम बाबू, अनिल कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, विवेक कुमार गौतम और प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें