फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंबेसडर नहीं इनोवा से चलेंगे डीएम

Sat, 14 Nov 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के डीएम अब अंबेसडर कार की जगह इनोवा से चलेंगे। देवरिया समेत तेरह जिलों के डीएम के लिए इनोवा खरीदने की तैयारी है। वहीं, दूसरे अधिकारियों के लिए टाटा सूमो गोल्ड खरीदी जाएगी। शासन ने इसके लिए 1.94 करोड़ रुपये संबंधित जिलों के लिए स्वीकृत कर दिया है।प्रशासनिक अधिकारियों के चलने के लिए अंबेसडर कार पसंद की जाती है लेकिन अंबेसडर कार की निर्माण इकाई बंद होने से शासन की पसंद इनोवा हो गई है। शासन ने देवरिया, संतकबीर नगर, महराजगंज, हमीरपुर, बहराइच, सहारनपुर, एटा, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, अमरोहा, हरदोई, जालौन में अंबेसडर कारों के  उपयोग से बाहर होने पर उसकी जगह इनोवा खरीदने का फैसला किया है। वहीं, बरेली और हरदोई में दो-दो, बलरामपुर, गोंडा, चंदौली, गौतमबुद्धनगर में एक-एक टाटा सूमो गोल्ड खरीदी जाएंगी। इन वाहनों से दूसरे प्रशासनिक अधिकारी चलेंगे। शासन ने प्रत्येक इनोवा की खरीद के लिए 11.62169 लाख और प्रत्येक टाटा सूमो के लिए 5.37969 लाख रुपये निर्धारित किया है। वाहनों की खरीदारी के लिए संबंधित डीएम और राजस्व परिषद के सचिव ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। राजस्व अनुभाग चार के विशेष सचिव शंभू दयाल त्रिपाठी ने संबंधित डीएम को वाहनों की खरीदारी के लिए धन स्वीकृत होने की जानकारी दी है। बता दें कि देवरिया में जिलाधिकारी की अंबेसडर कार पिछले साल ही निष्प्रयोज्य होने पर नीलाम कर दी गई। वर्तमान में सीएमओ और कलेक्ट्रेट की एक अंबेसडर कार से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें