फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोली लगने के बाद भी मूंछों को ताव दे रहा था अमन

Thu, 14 Nov 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एसओजी व पुलिस की मुठभेड़ में घायल तीनों आरोपियों को इलाज के लिए पुलिस वाहन से इमरजेंसी पर लाया गया। पुलिस टीम व एसओजी एक-एक तीनों को वाहन से उतार रही थी। सबसे पहले पुलिस ने आलोक को वाहन से उतारा। इसके बाद इमरजेंसी में लेकर चले गए। इसके बाद बृजेश गोस्वामी को ले गए। अंत में अमन गिरि को वाहन से उतार कर इमरजेंसी के अंदर लाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपनी दाढ़ी सहलाई। इसके बाद मूंछों को ताव देने लगा। वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने उससे घटना क्रम में पूछा कि निखिल को गोली किसने मारी तो उसने कहा कि हमलोगों ने उसे गोली मारी थी। कारण पूछने पर उसने बताया कि पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिए हैं। इसमें कौन-कौन शामिल है की बात पूछने पर उसने कुछ नहीं कहा, बस इतना कहा कि उनलोगों ने पुरानी रंजिश में हत्या की है। इसके बाद पुलिस उसे लेकर अंदर चली गई। जहां उपचार होने के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने की बात बताई। हालांकि इमरजेंसी में पूछने पर बताया गया कि सर्जिकल वार्ड में भर्ती है। सर्जिकल वार्ड में जानकारी ली गई तो वहां इन तीनों के भर्ती नहीं होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें