फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेंशनर्स की उपेक्षा का लगाया आरोप

Mon, 14 Sep 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उप्र पेंशनर्स कल्याण की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेशनर्स कल्याण संस्था भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता संस्था के अध्ययक्ष श्रीराम त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी पेंशनर्स की उपेक्षा कर रही है। 25 मार्च 2025 का अध्यादेश पेंशनर के लिए काला कानून के समान हैं। संस्था के मंत्री लालसा यादव ने कहा कि माध्यमिक व प्राथमिक सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मीयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से वंचित रखा गया है। संयुक्त मंत्री दिग्विजयनाथ सिंह ने कहा कि बेरोजगारी एवं महंगाई बढ़ रही है और लोगों की आय घट रही है। सरकार पहले से मिल रही उपलब्धियों को धीरे-धीरे समाप्त कर रही है। इस दौरान राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव, हरेराम मिश्र, राममोहन सिंह, रामबिलास चौहान, हरिकेश गुप्त, राजीव गुप्त, रामरक्षा यादव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें