फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आर्गेनिक खेती को ट्रैक्टर से रौंदने का आरोप

Sat, 01 Nov 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। रघुनाथपुर गांव में एक किसान की आर्गेनिक खेती को ट्रैक्टर से रौंदे जाने का मामला सामने आया है। ग्राम रघुनाथपुर निवासी धीरेंद्र प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने गांव के ही हरेराम कुशवाहा से सालाना लीज पर खेत लेकर उसमें आर्गेनिक खेती की थी। खेत में इस समय विभिन्न प्रकार की सब्जियां लगी हैं। आरोप है कि खेत के मालिक हरेराम कुशवाहा ने अपने पुत्रों श्रवण कुशवाहा और मुकेश कुशवाहा के साथ ट्रैक्टर से पूरी फसल बर्बाद कर दी। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें