फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पालिकाध्यक्ष पर अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बोर्ड के बिना संस्तुति और बगैर कार्य कराए हो रहा भुगतान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पालिका गौरा-बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के खिलाफ अधिकांश वार्डों के सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। सभी ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से गुहार लगाई है। वार्ड सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष पर बोर्ड की बिना संस्तुति और बगैर कार्य कराए भुगतान करने सहित अन्य आरोप लगाया है।
दिए गए पत्रक में रामईश्वर यादव, कृष्णानंद, अभिषेक सिंह, बलवंत सिंह, द्रोपदी देवी, आशीष सिंह, उमा देवी, लव कुमार सोनकर, सुशीला, अंजू यादव सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक वार्ड सदस्यों का कहना है कि नगरपालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से लिए जा रहे निर्णय प्रोसेडिंग बुक में नहीं लिखा जा रहा है। आपत्ति जताने पर एक अन्य की सहमति के बाद लिखने की बात कही जा रही है। उनका यह भी कहना है कि अनियमितता के खेल में अधिकारी भी शामिल हैं। वार्ड सदस्यों ने हैंडपंप, लैपटाप, वाहन, शिष्टाचार, एयरकंडीशनर, सीसीटीवी कैमरा के नाम पर करीब 20 लाख भुगतान कराने, टैक्सी स्टैंड पर आउटसोर्सिंग चहेते कर्मचारियों से वसूली कराने सहित नौ बिंदुओं का हवाला देते हुए पालिका बोर्ड की बैठक शीघ्र कराने, जिला स्तरीय कमेटी गठित कर और आर्थिक अनुसंधान कमेटी से प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी चंद्रकृष्ण पांडेय ने बताया कि पालिका बोर्ड की बैठक कराई गई है। बिना कार्य कराए भुगतान किए जाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
कुछ वार्ड सदस्यों की महत्वाकांक्षा ज्यादा है। मनचाहा कार्य कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। रही बात आरोप की तो सभी निराधार हैं। किसी भी जांच के लिए तैयार हूं।
श्वेता जायसवाल पालिकाध्यक्ष, गौरा-बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें