फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वोटर लिस्ट से नाम काटने का आरोप

Sun, 08 Feb 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के पकड़ियार गांव में फार्म सात भरकर लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथ में दफ्ती लेकर प्रदर्शन करने लगे। बीएलओ के समझाने पर इन लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित कुछ लोगों ने मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने की नीयत से प्रारूप-7 के फर्जी आवेदन भरे हैं। लोगों के अनुसार एक बूथ पर 49 तथा दूसरे बूथ पर 62 मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास किया गया। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि चौंकाने वाली बात यह रही कि सभी फॉर्मों पर एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर पाए गए और बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ पर दबाव बनाकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है। इसकी जानकारी तब हुई जब इन सभी लोगों को नोटिस गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें