देसही देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कतवरा गांव के सत्येंद्र गोंड़ टेंट व्यवसायी हैं। उन्होंने महुआडीह पुलिस को तहरीर देकर आरोप है कि महुआडीह थानाक्षेत्र के हरखौली गांव में एक तिलक कार्यक्रम में टेंट लगाए थे। काम करने के बाद टेंट का किराया नहीं मिला। किराया मांगने पर संबंधित व्यक्ति ने मारपीट कर दी। एसओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।