फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल पर लगे आरोपों की होगी जांच, बीईओ भेजेंगे रिपोर्ट

Mon, 18 Sep 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- फीस के लिए छात्रा की पिटाई व धूप में बैठाने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। फीस के लिए एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा की पिटाई व धूप में बैठाने की घटना रविवार को पूरे दिन नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। बीईओ ने इस मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

भाटपाररानी नगर के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा को फीस नहीं जमा होने पर स्कूल के प्रबंधक की ओर से पिटाई कर धूप में बैठाकर तीन घंटे तक परीक्षा ली गई थी। इसकी शिकायत छात्रा के पिता ने डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों से कर स्कूल के प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को नगर क्षेत्र में स्कूल प्रबंधन के इस कृत्य को लेकर खूब चर्चा होती रही। उधर, बीईओ संजीव सिंह ने बताया कि रविवार को अवकाश था। इस संबंध में अभी जांच का कोई आदेश नहीं आया है। आदेश आते ही इस घटना की विधिवत जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें