फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कॉलेज के खाते से गलत तरीके से पांच लाख निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रबंधक ने संस्था के अध्यक्ष और बैंक कर्मियों पर खाते से पांच लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। सोमवार को प्रबंधक ने थाने में तहरीर देकर अध्यक्ष, नगर निवासी एक युवक और बैंक कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भटनी नगर के बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय यादव ने थाने में दी शिकायती पत्र में बताया कि नगर के केनरा बैंक में विद्यालय का संयुक्त खाता है, जिससे विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। बताया कि समयाभाव के चलते इसकी जिम्मेदारी केंद्राध्यक्ष को दी गई है। इन दिनों किसी कार्यवश खाता का स्टेटस निकाला तो 18 अप्रैल को खाते से पांच लाख रुपये निकाल नगर के रहने वाले एक युवक को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में पता करने पर कॉलेज के अध्यक्ष द्वारा रुपये निकालने की बात कही गई। जबकि नियम है कि संयुक्त खातों में प्रबंधक से बिना पूछे निकासी नहीं हो सकती है। आरोप है कि प्रबंधक ने इसके बारे में अध्यक्ष से जानकारी मांगी तो वह भड़क गए और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने लगे।
सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें