फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब पीकर मारपीट करने का आरोप

Tue, 18 Jun 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार गांव में एक युवक ने हिस्सा के लिए कुछ लोगों पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार गांव निवासी सूरज कुमार का कहना है कि आपसी बंटवारा पूर्वजों के समय का ही हो चुका है। लेकिन पटीदार अब इसे मानने के लिए तैयार नहीं हैं। आए दिन नशे में गाली-गलौज करते रहते हैं। रविवार देर-रात में पटीदार शराब पीकर आए और गाली-गलौज करते हुए मुझे पकड़ कर मारपीट कर घायल कर दिए। शोर मचाने पर जान-माल की धमकी देते हुए भाग निकले। पटीदारों का आरोप है कि अधिक हिस्सा बखरा ले रखा हूं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। बकरीद त्योहार के चलते दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें