फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सामने आई आरोपी की मां, मॉडल अर्शी पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

Thu, 29 Feb 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

मॉडल अर्शी केस : अब आरोपी की मां ने दी तहरीर
अर्शी खान बोलीं कि अभिषेक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिग बॉस फेम मॉडल अर्शी खान के मामले में नया मोड़ आ गया है। मुंबई से आकर शहर के होटल में रहते हुए कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाने आईं अर्शी खाने ने जिम संचालक अभिषेक शर्मा के परिचित डॉ. कमलेश यादव के खिलाफ धमकी देने की तहरीर दी है। इसकी जांच पूरी होने से पहले ही अभिषेक की मां गीता शर्मा ने बुधवार काे अर्शी खान पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा दिया और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को तहरीर देकर इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
मॉडल अर्शी खान ने अभिषेक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया, उसके बाद ही वह फरार चल रहा है। इस मामले में अर्शी खान ने तहरीर देकर शहर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश यादव पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस होटल फुटेज और मोबाइल की चैटिंग से जांच कर रही है। इसी मामले में अभिषेक शर्मा की मां ने तहरीर में अर्शी खान पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गीता देवी ने पत्रकारों ने बातचीत करते हुए कहा कि अभिषेक से शादी करने या समझौता करने के लिए 20 लाख रुपये देने से इन्कार करने पर अर्शी खान अब अभिषेक के बाद उसके साथ जुड़े लोगों को टारगेट कर रही है। पहले भी उसने धमकी भी दी थी।
गीता शर्मा ने कहा कि अर्शी खान के पुराने साथी वीर यादव प्रकरण में उनके पुत्र ने उसका साथ दिया था। मुंबई पहुंचकर उसके पक्ष में गवाही भी दी थी। तभी से वह खार खाई हुई हैं। एक साजिश के तहत अभिषेक के नजदीक आई ओर अब उस पर शादी का दबाव बना रही है। अभिषेक ने जब शादी करने से इन्कार कर दिया तो अर्शी खान ने बर्बाद करने की भी धमकी दी। अभिषेक ने जब धमकी को सीरियस नहीं लिया तो देवरिया में अपनी सेक्रेटरी सुनैना से छेड़खानी व मारपीट का झूठा मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

इस मामले को उठाने को लेकर उनके द्वारा मोटी रकम की डिमांड की जा रही है। उसने मोबाइल पर भी धमकी का मैसेज भेजा है। इस मामले की जांच होगी तो अर्शी खान की असलियत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें