भाटपाररानी। खामपार खटीक टोला के रमेश खटीक हत्याकांड के गिरफ्तार तीन आरोपियों शैलेश, मिथुन और लहरा निवासी खामपार खटीक टोला को पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों जेल भेज दिए गए। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। संवाद