फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अक्षरा सिंह की प्रस्तुतियों पर झूमे युवा

Tue, 06 Feb 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया महोत्सव में अक्षरा सिंह ने अपने गितो से श्रोताओ को झुमने पर मजबूर किया।संवाद
विज्ञापन
....फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीे
देवरिया। भोजपुरी की स्टार कलाकार अक्षरा सिंह ने सेामवार की रात देवरिया महोत्सव में प्रस्तुति दी। देर रात तक चले कार्यक्रम में भक्ति गीतों के अलावा अन्य फिल्मी गानों को गाकर श्रोताओं को झूमने और जयकारे लगाने को मजबूर कर दिया।
रात सवा नौ बजे के करीब अक्षरा सिंह मंच पर पहुंचीं तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। अभिनेत्री को देखने के लिए युवा सबसे ज्यादा लालायित दिखे। अक्षरा ने हर हर भोले नम: शिवाय गीत से शुरुआत की। बार-बार उन्होंने श्रोताओं से जयश्री राम का जयघोष कराया। इसके बाद उन्होंने तेरे रश्के कमर तूने पहली नजर...,सहित अन्य गानों पर अपने लटके-झटकों के साथ लोगों को खूब झुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों की मांग पर भोजपुरी गानों पर भी प्रस्तुतियां देकर ठंड के मौसम में माहौल को गर्म कर दिया। इसके पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें