फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अजीत को बेची गई थी कोलकाता में लूटी गाड़ी, जांच के लिए पहुंची पुलिस

Wed, 18 Dec 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। शराब माफिया व ग्राम प्रधान अजीत सिंह उर्फ जड़ी का नेटवर्क बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल तक फैला था। इसका खुलासा तब हुआ जब लूट के एक मामले की जांच में कोलकाता पुलिस बनकटा थाना पहुंची। पश्चिम बंगाल में 2021 में गोली मारकर एक चार पहिया वाहन की लूट हुई थी। मामले में गिरफ्तार अपराधियों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस बनकटा पहुंची। यहां अजीत की हत्या की जानकारी होने पर पुलिस वापस लौट गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट जनपद नार्थ 24 परगना, थाना बीजपुर की पुलिस ने 2021 में हुई हत्या व चार पहिया वाहन लूट के बाद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। अपराधियों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पता चला कि अजीत सिंह को लूटी गई चार पहिया वाहन अपराधियों द्वारा बेची गई है। पुलिस जब गाड़ी बरामद करने के लिए बनकटा थाना उसकी तलाश में पहुंची तो पता चला कि एक माह पहले ही उसकी हत्या हो गई है। उसकी मौत की पुष्टि के लिए प्रमाणपत्र पुलिस को सौंपा गया। कुछ माह पूर्व यूपी पुलिस द्वारा जब्त की गई गाड़ियों की भी जांच पश्चिम बंगाल पुलिस ने की थी, लेकिन लूट की गाड़ी बरामद नहीं हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस अजीत सिंह की तलाश में यहां पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें