फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क दुर्घटना में वायु सेना के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम केहुनिया निवासी वायु सेना के जवान की हरियाणा के सिरसा में सड़क दुर्घटना में एक दिन पूर्व मौत हो गई। सोमवार को जवान का शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। उसका अंतिम संस्कार गांव के पास खनुआ नदी के तट पर कर किया गया। वायु सेना के जवानों ने सलामी दी। खामपार थाना क्षेत्र के केहुनिया गांव निवासी मानिक चंद कुशवाहा के बड़े बेटे शुभम कुशवाहा (25) सात वर्ष पहले एयरफोर्स में ट्रेनर के पद पर भर्ती हुए थे। परिजनों के अनुसार उन्हें फोन से सूचना मिली कि शुभम का बाइक से एक्सीडेंट हो गया है। वह बाइक से होटल जा रहा था। सूचना पाकर परिजन हरियाणा के सिरसा पहुंचे। पता चला कि शुभम की अस्पताल में मौत हो गई है। सोमवार को परिजन उसका शव लेकर घर पहुंचे तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें