फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अहिरौली के युवक की रायपुर में डेंगू से मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 17 Sep 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा विकास खंड के ग्राम पंचायत अहिरौली निवासी युवक की डेंगू के चपेट में आने से इलाज के दौरान छत्तीसगढ़ के रायपुर में मौत हो गई। यह सूचना जब गांव पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अहिरौली गांव के रहने वाले राजा बाबू (30) पुत्र स्व. मुन्ना राम सपरिवार छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहता था। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। 15 दिन पूर्व राजा बाबू बुखार से पीड़ित हो गया। घरवालों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान उसे डेंगू होने की पुष्टि हुई। शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें