बघौचघाट। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को पकहा गांव के किसानों की खेती का जायजा लिया। गजही टोला में रुद्दल भगत की बैंगन, हल्दी, ज्वार की फसल और रामलाल कुशवाहा के कटहल के पेड़ों की प्रशंसा की। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के आय दुगुनी करने के लिए नई तकनीक से खेती के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसान नई तकनीकी से खेती करेंगे तो उत्पादन ज्यादे होगा वही गुणवत्ता भी ठीक रहेगी। संवाद