फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कृषिमंत्री बोले, भाजपा सरकार में बढ़ा महिलाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के तरकुलवा नगर पंचायत में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं के हित को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में निरंतर महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 9.5 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन दिया गया है। सुकन्या समृद्धि योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान कार्ड योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित कर महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया है। सांसद डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी सशक्तिकरण का सपना पूरा कर रहे हैं। संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है। इस मौके पर विधायक केतकी सिंह, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, भारती शर्मा, रीतू शाही, निर्मला गौतम, आशा सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें