फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में नहीं हुई गिरफ्तारी तो आंदोलन : डाॅ. जनार्दन

Fri, 13 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष व परसिया मिश्र गांव के प्रधान अशोक मिश्र की बुधवार को हत्या से राष्ट्रीय पंचायती राज्य प्रधान संगठन में रोष व्याप्त है। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. जनार्दन कुशवाहा ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की। कहा कि अभी तक हत्या में शामिल एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यदि तीन दिन के अंदर अशोक मिश्रा के हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सभी संगठनों के प्रधान पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रधान संघ भागलपुर ब्लॉक के अध्यक्ष ऋषि नाथ मिश्र, डाॅ. राम मनोहर त्रिपाठी, अजीत सिंह, विनीत उपाध्याय, सदानंद कुशवाहा आदि प्रधान उपस्थित रहे। बरहज में प्रधानों ने अशोक मिश्र की हत्या की न्यायिक जांच की मांग की है। ब्लॉक परिसर में शोक सभा आयोजित श्रद्धांजलि दी गई। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र की संदिग्ध मौत पर प्रधानों में शोक की लहर है। सभी का कहना है कि अशोक मिश्र की मौत संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर पदमाकर मिश्र, राजेश यादव, पुष्पा उपाध्याय, पंचपाती देवी, राधिका देवी, अभय यादव आदि ने शोक व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें