पिवकोल में अंडरपास के लिए किया प्रदर्शन
सलेमपुर। पिवकोल में अंडर पास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को भी प्रदर्शन किया। गांव के लोगों का कहना है कि तीन रेल लाइनों के बिछ जाने से हमें खेती के लिए आने जाने में दिक्कत होगी। हमारी खेती नहीं हो सकेगी। जब तक हमारी समस्या का निदान नहीं होता हम लोग यहां काम नहीं होने देंगे। हम आर पार की लड़ाई जारी रखेंगे। रमाकांत ने कहा कि रास्ते की मांग को लेकर हमारे आज चौथा दिन है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी हमसे मिलने नहीं आया। ऐसे में हमारी समस्या का समाधान कैसे होगा। प्रदर्शन में रमाकांत, गंगा सागर तिवारी, मदन, राम प्रवेश, राजदेव, अमर, झुना, श्याम बदन, हरी, राजेश, निशु, विमलेश, दुर्गेश, दारा, सतीश तिवारी झुनिया देवी, मराछी देवी, सुभावती देवी, इंद्रावती देवी, राजपति देवी, कमलावती देवी, शोभा देवी, सविता देवी, सोनमती, फुलमती, रजवतिया देवी, पार्वती, फुलपति आदि मौजूद रहे।