महिला विधायकों से ट्रैक्टर खिंचवाने के विरोध में प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
देवरिया। हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ट्रैक्टर पर बैठाकर महिला विधायकों से रस्से से खिंचवाने के मामले में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का यह कार्य निंदनीय है। जो वीडियो सामने आया है, उसमें हरियाणा की महिला विधायकों द्वारा खींचे जा रहे ट्रैक्टर पर हुड्डा बैठे हुए हैं,जो दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान करना नहीं सिखाया जाता है। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री रितावली पांडेय मिनती सिंह, यशोदा देवी, रेनू देवी, विजय लक्ष्मी सिंह, उमा भारती, दुर्गावती देवी, किरन गोंड, तारा देवी, मीनू कुमारी, मधु जायसवाल आदि मौजूद रहीं।