महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
बरहज। नगर स्थित लवरछी बाइपास पर सोमवार को सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता घरेलू गैस सिलिंडर लेकर लवरछी बाइपास पर पहुंचे। वहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रसोई के साथ-साथ कामर्शियल गैस के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। सूबे में डीजल-पेट्रोल के साथ अन्य सामान के दाम आसमान छू रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि बेलगाम महंगाई को कम करने के बजाय सरकार धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवा रही है। इस दौरान विकास यादव, अजीत कुमार, सतीश कुमार, कृष्णा, छोटेलाल विश्वकर्मा, अनुज सिंह, राजीव पांडेय, अमित पांडेय, विपिन सिंह, इमामुद्दीन खान आदि मौजूद रहे।