फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पथरदेवा में मतदान के बाद दो जगह मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट/पथरदेवा। पथरदेवा नगर पंचायत चुनाव अंतर्गत शाम होते ही विवाद होना शुरू हो गया। पहले पथरदेवा के एक बूथ पर कुछ लोगों ने सपा के समर्थक मनजीत सिंह निवासी पथरदेवा को बुरी तरह पीट दिया। उन्हें घायलावस्था में पीएचसी पर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं शाम पांच बजे कुचया बूथ पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। तरकुलवा के एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि पथरदेवा व कुचया बूथ पर विवाद हुआ है। जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें