देवरिया। शहर के पुरवा चौराहा बीआरडी कॉलेज के पास एक चाय दुकान में अज्ञात चोरों ने पहले चोरी की। इसके बाद दुकान में आग लगा दी। इसकी जानकारी होने पर दुकानदार मौके पर पहुंचा तो सारा सामान जलकर राख हो गया था। दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए गए तहरीर में बरियापुर के बभनी गांव निवासी रवि प्रताप सिंह पुत्र स्व. दुर्गेश सिंह ने कहा कि वह पुरवा चौराहे पर बीआरडी कॉलेज के समीप एक चाय दुकान चलाता है। 23 दिसंबर की रात में करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने पहले दुकान में चोरी की। इसके बाद बचे सामान को चोरों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार इस घटना में लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल दिलीप सिंह कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।