फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-पास में विस्फोट की घटना के बाद डीएम ने जांच के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- जांच के लिए परियोजना प्रबंधक इंटिग्रा कंपनी लखनऊ को किया निर्देशित
विज्ञापन

- अपने स्तर से मशीनों की गुणवत्ता और तकनीकी की जांच कराने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जनपद में आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से करने के दौरान ई-पास मशीन में हुए विस्फोट को लेकर सख्त हैं। उन्होंने परियोजना प्रबंधक इंटिग्रा कंपनी लखनऊ को निर्देशित किया है कि वे अपने स्तर से जिले में समस्त उचित दर विक्रेताओं को उपलब्ध कराई गयी ई-पास मशीनों की जांच करें।
विज्ञापन

जांच के दौरान गुणवत्ता और तकनीकी जांच अपने अधीनस्थ तकनीकी कार्मिकों से कराने की बात कही है। जांच में यह सुनिश्चित करें कि जो मशीनें संचालित हो रही हैं, वे निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप हैं। जांच के दौरान जो ई-पास मशीनें अधोमानक पाई जाती हैं, उन्हें तत्काल परिवर्तित करा दें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही मंडल प्रबंधक इंटिग्रा कंपनी, गोरखपुर मंडल, गोरखपुर को निर्देशित करें कि जिला पूर्ति अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर इस आशय का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएंगे कि जनपद में विजन टेक की समस्त ई-पास मशीनों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें