फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जहर खाकर अस्पताल पहुंचे मां-बेटा

Sun, 03 Mar 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज किया रेफर तो सीधे चले गए घर
विज्ञापन

- महिला का पति कमाता है विदेश में, थाने तक नहीं पहुंचा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी,
गौरी बाजार। उपनगर गौरी बाजार में शनिवार शाम को मां और बेटे को जहर खाने की चर्चा होने लगी। यह घटना सही है या अफवाह है। पुलिस भी इसकी जांच में जुटी है। महिला के अनुसार कर्ज तले दबे होने के कारण उसने जहर खा लिया था, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला का पति विदेश में कमाता है। उसने कुछ महिलाओं को झांसा देकर लाखों रुपये की जालसाजी की, उसने कर्ज के कारण जहर खाने की बात कही है।
गौरीबाजार सीएचसी में शनिवार शाम करीब छह बजे 40 साल की मां व 14 साल के बेटे पहुंचे और उन्होंने बताया कि दोनों ने जहर खाया है और इलाज कराने पहुंचे हैं। उसके बाद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार भी किया। हालांकि, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ब्रह्मानंद गिरि ने बताया कि महिला और उसके बेटे अस्पताल में पहुंचे थे। उनके अंदर जहरके लक्षण नहीं थे, लेकिन भीड़ बढ़ी तो उन्हें महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कर्ज के कारण मां-बेटे को जहर खाने की घटना सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। इस मामले में पूछताछ में जो बात सामने आई है, उसके आधार पर पुलिस महिला से बात करने वाली है। पुलिस के सामने भी बड़ा सवाल है कि जिस महिला का पति विदेश में कमाता है, वह कर्ज तले क्यों और कैसे दब गई? एक पुलिस कर्मी ने कहा कि मां-बेटे के जहर खाने की बात अफवाह है।
विज्ञापन

इस संबंध में गौरी बाजार थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि इस तरह की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें