संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील बार एसोसिएशन के नेतृत्व में बुधवार को अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अंगद यादव को सौंपा। वकीलों ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने सहित विभिन्न मांगें की है।
तहसील बार संघ अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में वकील लामबंद होकर नारेबाजी करने लगे। सभी ने एसडीएम से मिलकर उन्हें पत्रक के जरिये अपनी मांग रखा। दिए पत्रक में शासन की ओर से अपेक्षित और विधि द्वारा स्थापित होने वाले नैतिक और आदर्शपूर्ण मूल्यों की स्थापना के लिए वकीलों के मूलभूत मौलिक अधिकार और आश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रदेश स्तरीय समिति बनाए जाने, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम तत्काल लागू किए जाने, सभी न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने सहित आठ मांगें किया गया है। मौके पर चंद्रभान चौरसिया, उदयराज चौरसिया, चंद्रगुप्त यादव, खुर्शेद आलम, लक्ष्मी दीक्षित, एसएन दीक्षित, अंबिकेश सिंह, अमित, संजय कुमार यादव, त्रिपुरेश मिश्र, मुकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।