फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Jun 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सदर तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता
विज्ञापन
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि प्रयागराज में कोर्ट जा रही महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला के मार्ग दुर्घटना में घायल होने पर इलाज कराने गए अधिवक्ताओं पर जूनियर डॉक्टरों ने हमला कर मारपीट किया। इसमें घायल अधिवक्ता को भी चोट आई थी। घायल अधिवक्ता की सोमवार को पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कहा कि प्रदेश सरकार दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करे। उन्हें फांसी की सजा दिलाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें