फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज एसडीएम के स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 29 Feb 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज तहसील परिसर में एसडीएम के स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता   संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलेंगे वकील, डीएम के खिलाफ खोला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय तहसील परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम अवधेश कुमार निगम के स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन किया। वकीलों ने डीएम अखंड प्रताप सिंह के अविवेकपूर्ण निर्णयों को लेकर उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से शिकायत करने के लिए कहा। वकीलों ने एसडीएम का स्थानांतरण रद्द करते हुए डीएम के स्थानांतरण की मांग की है।
तहसील बार संघ अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में वकील लामबंद होकर डीएम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने लगे। नाराज कुछ वकीलों ने जिलाधिकारी पर सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। सभी का कहना था कि चंद रोज पूर्व एसडीएम न्यायिक अंगद कुमार यादव, जबकि अचानक एसडीएम का भी स्थानांतरण कर दिया गया। इससे तहसील की न्यायिक व्यवस्था लड़खड़ा जाएगी। वकीलों का कहना था कि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक कर रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुरलीधर यादव, उदयराज चौरसिया, चंद्रभान चौरसिया, खुर्शेद आलम, लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित, एसएन दीक्षित, गिरीश वर्मा, ओंकार उपाध्याय, रणजीत मिश्र, रामायण तिवारी, अंबिकेश सिंह, अमित भार्गव, अरविंद उपाध्याय, विमलेश रावत, अरविंद प्रजापति, भारतेंदु विशेन, उधव प्रसाद, धात्री पूजिता यादव, नंदकिशोर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें